फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सोमवार को राज्य आंदोलनकारी तहसील में प्रदर्शन करेंगे

सोमवार को राज्य आंदोलनकारी तहसील में प्रदर्शन करेंगे

Fri, 15 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को राज्य आंदोलनकारी तहसील में प्रदर्शन करेंगे
चिह्निकरण के मानकों में बदलाव का विरोध
विज्ञापन

-- मानकों में बदलाव की मांग लेकर 18 को प्रदर्शन करेंगे राज्य आंदोलनकारी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण के मानकों में बदलाव का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण के लिए अखबार की कतरनों को आधार बनाने की मांग की है। बताया कि इसी मांग को लेकर सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग को लेकर हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक चौक पर समिति से जुड़े आंदोलनकारियों की बैठक हुई, जिसमें समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा राज्य सरकार के मानकों के अनुसार आंदोलनकारियों का चिह्निकरण हो पाना मुश्किल है। कहा कि सरकार को समाचार-पत्रों की कटिंग को आधार मानकर राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण करना चाहिए। चिह्निकरण के लिए अखबार की कतरन को आधार बनाने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी के साथ 18 दिसंबर को तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायण दत्त गौड़, विक्रम भंडारी, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह, युद्धवीर चौहान, चक्रधर काला, वचन सिंह, रामेश्वर भट्ट, दर्शनी रावत, सुशील बिष्ट, मुन्नी ध्यानी, प्रेमा नेगी, जया डोभाल, पुष्पा पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed