{"_id":"5a3176054f1c1b6a678c1997","slug":"151319105917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ठप रहा निगम कार्यालय में कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ठप रहा निगम कार्यालय में कामकाज
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
--------------------
बीएसएनएल कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बीएसएनएल कार्यालय में दूसरे दिन भी ठप रहा कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ऋषिकेश-देहरादून बाईपास मार्ग पर निगम कार्यालय के बाहर बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से तीसरा वेतन संशोधन समिति लागू करने की मांग की। इसके अलावा टावर कंपनी को निजी हाथों में सौंपने पर गुस्सा जाहिर करते हुए कंपनी को वापस निगम को सौंपने की मांग की है। विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर चल रही हड़ताल में कर्मचारियों ने साफ लहजे में कहा कि मांगों पर सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करती, तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में निगम के उपखंड अधिकारी जीडी उनियाल, जसपाल बिष्ट, समोद कुमार मिश्रा, संदीप डोभाल, जनार्दन राय, मेहरवान सिंह, प्रकाश चंद कपरूवाण, विजय कुमार, सुरेंद्र असवाल, वीर सिंह चौहान, एलपी चमोली आदि शामिल रहे।