{"_id":"5a31603b4f1c1bc5668b4bad","slug":"151318548114-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविष्कारों के लिए प्रेरित करता है इंस्पायर शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविष्कारों के लिए प्रेरित करता है इंस्पायर शिविर
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय इंस्पायर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर विषय विशेषज्ञों ने कहा कि इंस्पायर शिविर छात्रों को आविष्कारों के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर में 22 विद्यालयों के करीब 280 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
बुधवार को इंस्पायर शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल व शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित आईआईटी मुंबई की प्रो. कंचन पांडे ने युवा वैज्ञानिक डा. पिंकी बिष्ट व स्वर्णिमा रावत को सम्मानित किया। प्रो. कौल ने कहा कि इंस्पायर शिविर छात्रों को नए आविष्कारों के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर में प्रतिभाग करने से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रो. कौल ने कहा कि गढ़वाल विवि इंस्पायर में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने इंस्पार शिविर में गढ़वाल विवि की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग कर दृढ इच्छा शक्ति के साथ आप भी वैज्ञानिक बन सकते हेै। शिविर आयोजक प्रो. वाईपी सुंद्रियाल ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नीरज रमोला ने किया। शिविर मे डा. बीएस भंडारी, डा. अशोक कुमार, डा. जितेंद्र कुमार, प्रो. आरएस राणा, डा. एमपीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।