{"_id":"5a315e5d4f1c1b96368b45cd","slug":"15131850024-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर तिराहे पर सड़क में जमा हो रहा पानी बना मुसीबत का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर तिराहे पर सड़क में जमा हो रहा पानी बना मुसीबत का सबब
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नैनीताल- कर्णप्रयाग हाइवे के सुभाष नगर तिराहे पर बनाए गए रैंप के बावजूद सड़क पर रुक रहे पानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों केपी सती, तुला राम सती आदि ने बताया कि दो माह पहले लोनिवि एनएच डिवीजन रुद्रप्रयाग की ओर से सुभाषनगर तिराहे पर आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे सड़क में जमा पानी की निकासी के लिए रैंप का निर्माण किया था। रैंप का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने से फिर से बारिश और नालियों का पानी जमा होने से लोगों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ रहे हैं। कहा कि बिछाई गई कंकरीट वाहनों के टायरों से उखड़ने लग गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुभाष नगर तिराहे पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। एनएच के जेई गौरव भट्ट ने बताया कि सुुभाष नगर तिराहे पर सड़क में बने रैंप के समीप रुक रहे पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।