{"_id":"5a315e5b4f1c1b4c528b93e9","slug":"15131850011380-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस ऑफ गढ़वाल के ऑडिशन में शामिल हुए 80 प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस ऑफ गढ़वाल के ऑडिशन में शामिल हुए 80 प्रतिभागी
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वॉइस आफ गढ़वाल प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन में 10 प्रतिभागियों का चयन दूसरे राउंड के लिए किया गया है। ऑडिशन में 80 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन शहीदी मेले के दौरान 20 दिसंबर को किया जाएगा।
बुधवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में वाइस आफ गढ़वाल के लिए ऑडिशन लिए गए। इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर को शहीदी मेले (चौरास) के दौरान होना है। ऑडिशन संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में हुए ऑडिशन में 10 प्रतिभागियों का चयन दूसरे राउंड के लिए चयन किया गया है। देवप्रयाग में 15 दिसंबर को ऑडिशन हागा। जबकि तीसरे राउंड का ऑडिशन 18 दिसंबर को पालिका सभागार में होगा। जिसमें 10 अंतिम प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। ये प्रतिभागी 20 दिसंबर को शहीदी मेले के दौरान आयोजित वाइस ऑफ गढ़वाल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका में डा. संजय पांडे, डा. राकेश भट्ट, डा. सुभाष पांडे रहे। इस दौरान प्रो. एसएस रावत भी मौजूद रहे। ऑडिशन संपन्न कराने में उपदेश बिष्ट, संदीप रावत, श्वेता, निकिता, निशा, शार्दुल बिष्ट आदि ने सहयोग किया।