{"_id":"5a2ebb714f1c1b8b688b7db1","slug":"15130122207-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी स्कोचर्स और श्रीनगर स्मैशर्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी स्कोचर्स और श्रीनगर स्मैशर्स ने जीते मैच
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी स्कोचर्स ने जीपीएल (गढ़वाल प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच भी जीत दिया। वहीं अन्य मैच मेें श्रीनगर स्मैशर्स विजेता रहा।
जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला श्रीनगर स्मैशर्स और नयार पैंथर्स के बीच हुआ। श्रीनगर ने टॉस जीतकर नयार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नयार ने 20 ओवर में 144 रन रन बनाए। नयार की ओर से राजेंद्र ने 47, विजेंद्र ने 32 और अश्विन ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में श्रीनगर ने 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीनगर के बल्लेबाज गिरीश ने 46 और बाबू लोहार ने 40 रन बनाए। नयार के गेंदबाज प्रवेश और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट और 40 रन बनाने पर बाबू लोहार मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच टिहरी स्कोचर्स और पौड़ी हेरीेकेंस के बीच खेला गया। टिहरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टिहरी ने शंकर थापा के 42 रन व विशाल डंगवाल के 38 रनों की मदद से 20 ओवर में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। पौड़ी के बॉलर शुभम ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी की टीम 20 ओवर में 149 रन बना पाई। पौड़ी की ओर से आयुष देवरानी ने 41 रनों का योगदान किया। टिहरी के गेंदबाज भृगुराज ने 3 और अखिलेश ने 2 विकेट झटके। भृगुराज मैन ऑफ द मैच रहे। धर्मेंद्र चौधरी और लेखराज अंपायर रहे।