{"_id":"5a2d63574f1c1b95188b8fa7","slug":"15129241285-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलकोटी ने अपने नाम किया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलकोटी ने अपने नाम किया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सर्वोदयी नेता स्वर्गीय चक्रधर तिवारी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पीपलकोटी की टीम ने अपने नाम किया। आयोजन समिति ने विजेता टीम को ट्रॉफी और ग्यारह हजार रुपये नकद, उपविजेता टीम को 5500 रुपये नकद और ट्राफी भेंट की गई।
रविवार को टंगसा खेल मैदान में क्रिकेट क्लब टंगसा और पीपलकोटी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टंगसा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीपलकोटी की टीम ने एक विकेट खोकर दस ओवर में ही टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नमन ने 37 रन बनाए, जबकि सुशील ने चार विकेट लिए। सुशील को मैन ऑफ द मैच दिया गया, जबकि संदीप बेस्ट बॉलर व रोहित भंडारी बेस्ट बैट्समैन रहे। टूर्नामेंट में पांच मैचों में 65 रन और 12 विकेट लेने वाले खिलाड़ी सुधीर मैन ऑफ द सिरीज रहे। भाजयुमो के महामंत्री सतेंद्र असवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में जिले की 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पिंकू रावत, सुरजीत खत्री, संदीप बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, संदीप तिवारी, दिनेश, मदन बिष्ट, प्रधान सुनीता देवी, भगत लाल, सुरेश, यशपाल और दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे।