{"_id":"5a2d61874f1c1b8d698c0d90","slug":"151292366420-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनोठ गांव में आयोजित पांडव नृत्य में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनोठ गांव में आयोजित पांडव नृत्य में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कनोठ गांव में 24 वर्षों के बाद आयोजित पांडव लीला देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। आचार्यों और ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडवों की पूजा की। दोपहर को पांडवों के पश्वाओं ने गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
भक्तों और ध्याणियों ने घरों में पांडवों की पूजा कर कई तरह के भोग, वस्त्र और शृंगार सामग्री अर्पित कर मनौतियां मांगीं। इसके बाद पांडवों के पश्वा अपने मूल मंदिर में आए। जहां पर चौरासैंण के प्रख्यात पंडवाणी वादक नंदा सिंह शास्त्री ने पांडवों के पौराणिक गीतों से स्तुति की और पांडवों के पश्वाओं ने अवतरित होकर पांडव नृत्य किया। पांडव लीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और संयोजक अवतार सिंह ने बताया कि कनोठ गांव में 24 वर्षों के बाद आयोजित पांडव लीला और राज्य श्री यज्ञ क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, समिति के सचिव रविंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, मुकेश नेगी और सर्वेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया।