फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घेस के क्षेत्र पंचायत सदस्य और शिक्षकों में विवाद

घेस के क्षेत्र पंचायत सदस्य और शिक्षकों में विवाद

Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
घेस के क्षेत्र पंचायत सदस्य और शिक्षकों में विवाद

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के घेस के क्षेत्र पंचायत सदस्य और शिक्षकों के बीच हुआ विवाद गहरा गया है। शनिवार को शिक्षकों ने घेस विद्यालय बंद कर दिया। शिक्षकों के समर्थन में छात्र-छात्राएं भी आए और शिक्षकों के साथ में घेस बाजार में धरना दिया। बच्चों और शिक्षकों की शिकायत पर प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्य की दुकान को सील कर दिया। साथ ही देर रात क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से माफी मांगने के बाद शिक्षक शांत हुए।

जीआईसी घेस के शिक्षकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शनिवार को स्कूल बंद कर दिया। स्कूल बंद होने और शिक्षकों के साथ अभद्रता के मामले के प्रकाश में आने के बाद छात्र-छात्राओं ने घेस बाजार में धरना दिया। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। यही नहीं छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दुकान में शराब बेचने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पर तहसीलदार माणिक लाल शाह, खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी घेस पहुंचे। तहसीलदार माणिक लाल शाह ने बताया कि आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लिखित माफी मांग ली गई। साथ ही अवैध शराब की छानबीन के लिए दुकान को सील कर दिया गया। शाह ने बताया कि क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक को दुकान की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed