फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क के गड्ढों की बदहाली को लेकर कांग्रेसी भड़के, किया प्रदर्शन

सड़क के गड्ढों की बदहाली को लेकर कांग्रेसी भड़के, किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों की बदहाली को लेकर कांग्रेसी भड़के, किया प्रदर्शन
फोटो
विज्ञापन

सड़क की बदहाली पर भड़के कांग्रेसी
- प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सड़कों की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं और प्रदेश सरकार चुप्पी साधे है।
कनखल मार्ग पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर की सड़कें बदहाल हैं और गड्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। शासन प्रशासन तमाशा देख रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निर्माण कार्यों को लेकर सजगता नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेम शर्मा ने कहा कि कनखल क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो चुकी है। हाईवे निर्माण तेज गति से नहीं हो पा रहा है। आए दिन र्हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं । दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जितेंद्र सिंह ओर सुमित भाटिया ने कहा कि जगह-जगह सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है और सड़कें बाधित हैं। कनखल क्षेत्र के निवासियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में ऋषिपाल, रिंकू शर्मा, गुड्डू शर्मा, दीपक शर्मा, गिरिश चंद्र, अक्श, आयुष थापा, आकाश, शुभम, बल्लू, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, अभय शर्मा, किरनपाल शर्मा, राजेंद्र, कुनाल, नाजीम, कुलदीप, शिवम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजू, हन्नी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed