फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 साल से अधर में पॉलीटैक्निक औरडायट के छात्रावास

12 साल से अधर में पॉलीटैक्निक औरडायट के छात्रावास

Fri, 08 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
12 साल से अधर में पॉलीटैक्निक औरडायट के छात्रावास

विज्ञापन
गौचर। नगर में संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के छात्रावासों का निर्माण 12 साल से अधर में लटका है। शासन की ओर से जारी करोड़ों की धनराशि को निर्माणदायी विभाग खर्च कर चुका है लेकिन भवन अभी तक आधा-अधूरा ही बना है। ऐसे में इन संस्थानों में पढ़ने वाले दुर्गम क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थियों को बाजार में महंगे दामों पर किराए पर कमरा लेना पड़ रहा है।

वर्ष 2004-05 में राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्राओं के लिए 48 बिस्तर के छात्रावास की स्वीकृति मिली। तब उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की श्रीनगर इकाई को 1 करोड़ 67 लाख की स्वीकृति मिली। निगम ने यहां काम शुरू किया और वर्ष 2008 में ढांचा ही तैयार हो पाया। निगम ने बजट खत्म होने की बात कहते हुए काम बंद कर दिया, लेकिन बजट नहीं मिला और काम अभी तक अधूरा पड़ा है। वहीं वर्ष 2004-05 में डायट में 100 बिस्तर के छात्रावास के लिए 3 करोड़ 83 लाख मिले, लेकिन निर्माणदायी उप्र. निर्माण निगम को महज 40 लाख जारी हो पाए। ऐसे में दोनों भवन तब से अधूरे पड़े हैं। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव और डायट के प्राचार्य के. सिंह का कहना है कि अधूरे निर्माण से जहां प्रशिक्षणार्थियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है, वहीं परिसर में अधूरे निर्माण मुसीबत का सबब बन रहे हैं। निर्माण निगम के सहायक अभियंता महादेव बहुगुणा ने बताया कि धनराशि मिलने पर काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed