फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम के विस क्षेत्र में डेढ साल से अधूरा पड़ा फॉरलैन का कार्य

सीएम के विस क्षेत्र में डेढ साल से अधूरा पड़ा फॉरलैन का कार्य

Fri, 08 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीएम के विस क्षेत्र में डेढ साल से अधूरा पड़ा फॉरलैन का कार्य
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


डेढ़ साल में पूरा नहीं हो पाया ऋषिकेश-भानियावाला राजमार्ग
-- जगह-जगह रोड़ी-पत्थर गिरने से दोपहिया वाहनों के लिए खतरा
-- सीएम की विधानसभा क्षेत्र में ही विकास कार्यों की अनदेखी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
सूबे के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हाईवे के फोर लेन का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण अंधे मोड़ों पर दुर्घटनाओं में लोगों को जान-माल का नुकसान उठाने को विवश होना पड़ रहा है। डेढ़ साल से अधूरे पड़े हाईवे के फोर लेन निर्माण कार्य को विभागीय अधिकारी जल्द पूरा कराने का दावा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से आधा अधूरा पड़ा है। फोरलेन के निर्माण के लिए जगह-जगह बिछाई गई रोड़ी-पत्थर सड़कों पर बिखर गए हैं, जिसके कारण उक्त मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया वाहन सवार रपट कर चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों में सवारियों को हिचकौले खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हाईवे के अधूरे पैच में वाहनों के गुजरने वक्त धूल का गुब्बार उठने से राहगीरों व दुपहिया वाहन सवारों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उनियाल ने बताया कि उक्त मार्ग को पूरा करने के लिए कई बार जिम्मेदार विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है। बताया कि रानीपोखरी के ग्रामसभा रैनापुर स्थित चूना भट्टा के आसपास अंधे मोड़ पर आए दिन वाहनों की टक्कर से लोग जख्मी हो जाते हैं। बताया कि उक्त मोड़ के पास फोरलेन में योजना के तहत अभी तक महज वन-वे मार्ग का निर्माण हो पाया है। जिससे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन अक्सर टकरा जाते हैं। ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन का अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अधूरे पड़े हाईवे को जल्द पूरा करने का दावाभर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोट्स
कुछ समय पूर्व खनन बंद होने के कारण व बरसात की वजह से हाईवे का कार्य विलंब हुआ। सड़क का निर्माण करने वाली एजेंसी को अधूरे पड़े हाईवे का कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।
-- शीनेंद्र अस्तवाल, जेई पीडब्ल्यूडी ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed