{"_id":"5a1c4b204f1c1bd1408b982b","slug":"151180380114-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद भी पुल की नहीं हो सकी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद भी पुल की नहीं हो सकी मरम्मत
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग कोटावाली नदी के ऊपर क्षतिग्रस्त पुल को सही करने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया है। जिससे ग्रामीणों को बरसात के समय फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चार अगस्त को भारी बारिश से पुल में दरार आ गई थी। तब मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी दीपक रावत ने पुल मरम्मत करने के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। तब से करीब चार महीने का समय हो गया है, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं हो पाई। ऐसे में क्षतिग्रस्त पुल से छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। ग्रामीण धन सिंह बिष्ट, महबूब, इरफान,रूपचंद, दिलशाद, सोनू, देवेंद्र, बबलू चौहान, नवीन, गंगाधर, महेश कुमार,होरी सिंह आदि का कहना है कि पुल में दरार आने से बड़े वाहन नदी पर बनाए गए अस्थाई रपटे से निकल रहे हैं, लेकिन बरसात के समय नदी में पानी आने से रपटा बह जाएगा। अगर जल्दी पुल को सही नहीं किया गया, तो बरसात के समय बड़े वाहनों की आवाजाही फिर बंद हो जाएगी। फिर से रोडवेज की बस व भारी वाहनों को रुद्रपुर मुरादाबाद-नजीबाबाद- बिजनौर जाने के लिए हरिद्वार से मुजफ्फरनगर- मेरठ- मीरापुर- बिजनौर होते लंबा सफर तय करना पड़ेगा।