{"_id":"5a1c4a334f1c1b6f548bfcc5","slug":"151180356319-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अपर सचिव मंडी परिसर का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अपर सचिव मंडी परिसर का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में कृषि अपर सचिव डा. राम विलास यादव ने ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजनाओं की कर्मचारियों व अधिकारियों से जानकारियां ली। इस दौरान अपर सचिव ने लैब टेस्टिंग का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कृषकों की खरीद की जानकारियों को देखा। उन्होंने मंडी परिसर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं को भी जांचा।
ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के प्रयासों को ऑनलाइन खरीदारी को लागू कराया गया है। उन्होंने लैब टेस्टिंग के दौरान कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए चेताया। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसान व्यापार एवं कमीशन एजेंट ऑनलाइन अपने सामान को बेच सकेंगे। लैब के माध्यम से उत्पादकों की गुणवत्ता को भी पूरी तरह से जांचा जाएगा। डा. राम विलास यादव ने इस योजना को प्रभावी रूप से संचालित करने की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए। किसान की उपज ऑनलाइन बेचने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ-साथ प्रदेश के किसानों को इस मुहिम से जोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंनेे मंडी समिति के अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही इस योजना में नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र, पंकज शाह, शिव मूर्ति, राज सिंह, अजय यादव साथ ही प्रयोगशाला टेस्टिंग लैब की जिम्मेदारी निभा रहे निशुल्क कांबोज, सुनील कुमार एवं रविश कुमार से व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन