{"_id":"5a1c46964f1c1b4e718b5d7a","slug":"15118026381117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी दिवस पर पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया 17 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी दिवस पर पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया 17 यूनिट रक्तदान
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक के 17 छात्रों ने एनसीसी दिवस पर 17 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों की ओर से भव्य परेड का आयोजन कर समाज को एकता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में एनसीसी अधिकारी आशुतोष नयन नौटियाल ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे अधिक दुर्घनाएं होती हैं, जिसमें कई लोगों को उपचार के दौरान ब्लड नहीं मिल पाता है और उनकी जान चली जाती है। ऐसे समय पर रक्तदान ही घायल व्यक्ति के लिए संजीवनी का काम करता है। नौटियाल ने कहा कि रक्तदान स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इस मौके पर डॉ. सतीश कुमार, अनूप सती, हरीश भारद्वाज, भावना बर्तवाल, सुरेंद्र आदि मौजूद थे, जबकि रक्तदान करने वालों में आशुतोष नौटियाल, अनुज रावत, सिद्धांत भट्ट, कमल सिंह, सुशील सैनी, गिरीश चंद्र भट्ट, अजय रतूड़ी, विकास धूलिया, आशुतोष रावत, चांदनी रावत आदि शामिल थे।