{"_id":"5a1c468f4f1c1b76678bdedb","slug":"15118026313-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन भी नही टिक पायी सड़क की मरहम पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन भी नही टिक पायी सड़क की मरहम पट्टी
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के सिल्काखाल-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से भरा गया पैच एक दिन भी नहीं टिक पाया है। पैच उखड़ने से सड़क पर फैला कंकरीट वाहन चालकों के लिए खतरा बना है।
लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर खंड की ओर से सिल्काखाल-बडियारगढ़ मोटर मार्ग के डुंगरी और बैरांगना के मध्य सड़क पर करीब तीस मीटर पैच भरा गया था, जो दूसरे दिन ही उखड़ गया। ग्राम प्रधान मंगल सिंह और स्थानीय निवासी सोबन सिंह, कमल सिंह, जसपाल सिंह ने बताया कि पैच उखड़ने से कंकरीट सड़क पर फैली है। इससे दुपहिए वाहन चालकों को खतरा बना है। सड़क पर कंकरीट फैलने से वाहन इस पर फिसल रहे हैं। कहा कि अगर कंकरीट को नहीं हटाया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोगों ने उक्त स्थान पर सड़क पर फैले कंकरीट को शीघ्र साफ करने की मांग की है। दूसरी ओर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगमोहन सिंह चौहान ने कहा कि तापमान कम होने से सड़क पर किया गया पैच का कार्य सही ढंग से नहीं हो पाया है। तापमान अनुकूल होने पर पैच वर्क किया जाएगा। कहा कि सड़क पर फैले कंकरीट को साफ करने लिए संबंधित सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया है।