{"_id":"5a1aee6e4f1c1bd1408b92c2","slug":"15117145332-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं और स्वयं सेवियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं और स्वयं सेवियों ने किया रक्तदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के एनएसएस तथा फार्मेसी विभाग के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम चलाए। इस दौरान स्वयंसेवी छात्रों ने रक्तदान भी किया। स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्वयंसेवी छात्रों ने बंदरखंड गांव में जन जागरूकता अभियान चलाकर गंगा और इसकी सहायक नदी, नालों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों को पॉलिथीन मुक्त रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही रक्तदान महादान अभियान में करीब 100 छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी अनुज कुमार, फार्मेसी व्याख्याता रविंद्र सेमवाल, राकेश चंद्र मैखुरी, अरविंद रावत और एकता मातबर सिंह आदि मौजूद थे।