{"_id":"5a19a3834f1c1b4c528b59ce","slug":"151162981711-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा में आए व्यक्ति को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा में आए व्यक्ति को मारी गोली, मौत
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग के अंतर्गत दनाड़ा गांव (भरपूर पट्टी) मेें दो लोगों की मामूली कहासुनी खूनी खेल में तब्दील हो गई। यहां बीआरओ से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दूसरे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हत्यारोपी फरार हो चुका था।
टिहरी जिले की भरपूर पट्टी में स्थित दनाड़ा गांव में ग्रामीणों की कुलदेवी की पूजा चल रही है। शनिवार शाम लगभग सवा पांच बजे दनसाड़ा गांव निवासी रामदयाल (65) की सिमस्वाड़ा तल्ला निवासी जज पाल (42) पुत्र मंगलू से कहासुनी हो गई। इसी दौरान रामदयाल ने लाइसेंसी बंदूक से जज पाल पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे जज पाल के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी और मृतक दोनों ही दनाड़ा गांव में पूजा में शामिल होने आए थे। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधानपति ने पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दी।
थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद सिंह राणा ने बताया कि पूजा के दौरान आपस में विवाद होने पर रामदयाल ने जज पाल की गोली मार दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में लिखा-पढ़ी कर रही थी।