{"_id":"5a19a29f4f1c1b3c3d8b9b96","slug":"15116295886-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय पादपों के शोध पर फोकस करे गढ़वाल विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधीय पादपों के शोध पर फोकस करे गढ़वाल विवि
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एकेडमिक ऑडिट के दौरान टीम के सदस्यों ने गढ़वाल विवि में औषधीय पादपों पर हुए शोध कार्यों की जानकारी मांगी। ऑडिट टीम ने विवि को औषधीय पादपों के शोध पर फोकस करने का सुझाव दिया। टीम के सदस्यों का कहना था कि गढ़वाल के पहाड़ी क्षेत्र में औषधीय पादपों की भरमार है। ऐेसे में विवि इस क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर सकता है।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एकेडमिक ऑडिट शनिवार को जारी रहा। ऑडिट टीम ने बिड़ला परिसर में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत भी की। ऑडिट टीम ने विवि से औषधीय पादपों पर हुए शोध कार्यों के बारे में जानकारी मांगी। टीम के सदस्यों ने सुझाव दिया कि विवि को ऐसा केंद्र स्थापित करना चाहिए, जहां औषधीय पादपों पर शोध हो। इसके लिए विवि को क्षेत्र विशेष के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर फंडिंग एजेंसी को भेजना चाहिए। विवि के अधिकारियों ने टीम को बताया कि विवि का उच्चस्तरीय पादप शोध केंद्र और रसायन विज्ञान विभाग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। विवि ने बाल फार्मा नामक कंपनी से भी अनुबंध किया है। वहीं विवि को यूजीसी की सेफ योजना के तहत इस क्षेत्र के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।
ऑडिट टीम ने बिड़ला परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला की स्थिति पर ऑडिट टीम ने नाराजगी भी जताई।
कुलसचिव की पर्सनल फाइल का किया अवलोकन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलसचिव के लंबे समय से अवकाश पर रहने की शिकायत ऑडिट टीम से की। इस पर ऑडिट टीम ने प्रशासनिक भवन पहुंच कर कुल सचिव की पर्सनल फाइल का अवलोकन किया।