फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए छात्र ने किया दोबारा आंदोलन शुरु करने का एलान

प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए छात्र ने किया दोबारा आंदोलन शुरु करने का एलान

Sat, 25 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए छात्र ने किया दोबारा आंदोलन शुरु करने का एलान

विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में विज्ञान संकाय में प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर छात्र संघ ने दोबारा आंदोलन का निर्णय लिया है। छात्र संघ के पदाधिकारियों ने एलान किया यदि एक सप्ताह में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो नगर में जुलूस-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। छात्र संघ पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक कर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।

अक्तूबर माह में जोशीमठ महाविद्यालय के छात्रों ने प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर एक सप्ताह तक आंदोलन किया था। तब स्थानीय प्रशासन और महाविद्यालय प्राचार्य ने जल्द महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। शनिवार को छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर एक सप्ताह में प्रवक्ताओं की तैनाती न होने पर दोबारा आंदोलन का एलान किया है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत, जयदीप रावत, योगेंद्र पंवार, महिमा भट्ट, मोहित राणा, ललित थपलियाल, अनीता और पूजा के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed