{"_id":"5a199fbe4f1c1b70548bf7cb","slug":"151162885113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार वितरण और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार वितरण और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेला संपन्न
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के लोहाजंग कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन मेले का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। समापन पर बधाणी लोक कला संस्था और स्कूली बच्चों के साथ ही महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित मेले के समापन पर महिला मंगल दल वाण, प्राथमिक तथा जूनियर स्कूल बांक के बच्चों ने लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बधाणी संस्था के कलाकारों की नंदा तेरी जात कैलाश लीजौला..., रणभूत नृत्य, पधानु की नौनी लछीमा... सहित अन्य प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि यहां पर्यटन के हिसाब से योजनाएं तैयार करने की जरूरत है। वेदनी तक रोपवे सहित अन्य योजनाएं शुरू करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की जाएगी। इस दौरान मेले में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों, स्कूली छात्रों और अन्य कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। मेले में किसानों ने नकदी फसलों और सब्जियों के स्टॉल भी लगाए। समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, प्रीतम सिंह, डीसीबी चमोली के निदेशक महावीर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रमौती देवी, प्रेम देवराड़ी, प्रदीप बुटोला, उखा देवी, प्रेम सिंह दानू, धर्म सिंह दानू, भुवन बिष्ट, तारा दत्त कुनियाल, खिमुली देवी आदि मौजूद रहे।