फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मार्च से पहले ई-बिल व्यवस्था मंजूर नहीं

मार्च से पहले ई-बिल व्यवस्था मंजूर नहीं

Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मार्च से पहले ई-बिल व्यवस्था मंजूर नहीं
ई-बिल व्यवस्था का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन

-- व्यापारियों ने कहा मार्च से पहले ई-बिल व्यवस्था मंजूर नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में दिसंबर से ई-बिल व्यवस्था लागू करने के सरकार के निर्णय का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी काउंसिल द्वारा प्रस्तावित ई-बिल व्यवस्था को मार्च- 2018 में लागू करने की बात की गई थी। आरोप है कि प्रदेेश सरकार इस मामले में जल्दबाजी दिखा रही है। व्यापारियों ने चेताया कि दिसंबर में ई-बिल को लागू किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा की अगुवाई में व्यापारियों की ई-बिल व्यवस्था को लेकर हरिद्वार रोड पर बैठक हुई जिसमें ई-बिल व्यवस्था को दिसंबर में लागू करने का एक स्वर में विरोध किया गया। कहा कि अभी तक व्यापारी और अधिवक्ता जीएसटी को ही नहीं समझ पाएं हैं। जीएसटी के लिए बने पोर्टल भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बाद जिन व्यापारियों ने कंपोजिशन स्कीम में अप्लाई किया है, पोर्टल उनकी रिटर्न को स्वीकार नहीं कर रहा है। जिससे व्यापारियों को बेवजह विलंब शुल्क अदा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि सरकार ई-बिल व्यवस्था को लागू करने में जल्दबाजी क्यों दिखा रही है। चेताया कि मार्च से पहले इस व्यवस्था को लागू किया गया, तो तहसील से सड़क तक व्यापारी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर ललितमोहन मिश्रा, श्रवण जैन, सुभाष कोहली, राजीव मोहन अग्रवाल, प्रदीप कोहली, संजय व्यास, नितिन गुप्ता, हरगोपाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed