{"_id":"5a186d284f1c1bd0408b8c61","slug":"15115503652-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप्टिकल फाइबर कटने से घंटो ठप्प रही बीएसएनएल की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप्टिकल फाइबर कटने से घंटो ठप्प रही बीएसएनएल की सेवा
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : ---------------
बीएसएनएल केबिल कटने से संचार सेवाएं ठप
-- चांदमारी मार्ग पर नहर की खुदाई के दौरान कटी केबल
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। चांदमारी मार्ग मिस्सरवाला में नहर की खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल कटने से दिन भर बीएसएनएल की सेवाएं ठप रही। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर अपराह्न में केबल दुरुस्त होने के बाद लोगों का संचार सेवा मिल सकी। नगर क्षेत्र में इन दिनों चांदमारी मार्ग मिस्सरवाला क्षेत्र में सड़क निर्माण से पहले नहर निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान मिस्सरवाला रेलवे फाटक के पास बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबिल कट जाने से इंटरनेट सेवा ठप होने के अलावा सैकड़ों फोन बंद हो गए।
इंटरनेट सेवा बंद होने से बैंकों, बीमा कार्यालय, रेलवे आरक्षण के अलावा इंटरनेट पर आधारित सभी काम काज पूरी तरह ठप्प होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार और रविवार दो दिन बैंक बंद होने से अधिकांश उपभोक्ता शुक्रवार को लेन देन के लिए पहुंचे थे। इंटरनेट बंद होने से बैरंग लौटने को विवश हो गए। अपराह्न में व्यवस्था बहाल होने से कुछ देर बैंकों में कामकाज हो सका। बीएसएनएल के अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि खुदाई से ऑप्टिकल फाइबर क्षतिग्रस्त हो जाने से दिक्कतें आई थी। अपराह्न तीन बजे तक क्षतिग्रस्त केबिल को दुरुस्त कर सेवा को बहाल कर दिया गया।