{"_id":"5a18522b4f1c1b6a678bdb4b","slug":"151154345515-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में हुआ एकेडमिक ऑडिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में हुआ एकेडमिक ऑडिट शुरू
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के बिड़ला और चौरास परिसर में एकेडमिक ऑडिट शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस एकेडमिक ऑडिट में चार सदस्यीय टीम विवि के शैक्षणिक व शोध कार्यों का आकलन करेगी। विवि शैक्षणिक और शोध कार्य के स्तर और कमियों पर आधारित रिपोर्ट को यूजीसी व एमएचआरडी को भेजा जाएगा।
एमएचआरडी ने पिछले अप्रैल माह में यूजीसी को पहली बार केंद्रीय विश्वविद्यालयों का एकेडमिक ऑडिट करने को कहा था। एमएचआरडी ने इस पर चिंता जताई थी कि पूरी वित्तीय मदद देने के बाद भी विवि के स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। शोधों का लाभ भी नहीं मिल रहा है। निर्देशों के अनुपालन में यूजीसी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्त, शैक्षणिक और शोध कार्यों के आकलन के लिए विगत 25 अप्रैल को पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। प्रथम चरण में 10 विश्वविद्यालयों में ऑडिट ंकरवाने का निर्णय लिया गया। इसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम भी शामिल था।
शुक्रवार से गढ़वाल विवि के बिड़ला और चौरास परिसर में तीन दिवसीय एकेडमिक ऑडिट शुरू हो गया है। ऑडिट के पहले दिन गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने ऑडिट टीम के समक्ष चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद टीम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों व अधिष्ठाताओं के साथ बैठक की। बाद में टीम ने चौरास परिसर के टूरिज्म व औद्यानकी विभाग का निरीक्षण भी किया। यहां टीम के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत भी की। देर शाम ऑडिट टीम के सदस्यों ने विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
---------
-आडिट टीम विवि के हर पहलू का आकलन करेगी। विवि की बेहतर व्यवस्थाओं और कमियों को भी देखेगी। टीम कमियों को दूर करने के लिए सुझाव भी देगी। ऑडिट रिपोर्ट एमएचआरडी व यूजीसी को प्रेषित की जाएगी।
-प्रो. के के अग्रवाल, पूर्व कुलपति इंद्रप्रस्थ विवि, संयोजक ऑडिट टीम।
------
ये हैं ऑडिट टीम में शमिल
प्रो. अमिता सिंह, जेएनयू दिल्ली।
प्रो. केबी दास, उत्कल विवि उड़ीसा
प्रो. एसपी माथुर, आईआईटी बीएचयू वाराणसी।