{"_id":"5a1305704f1c1b8e698bcc3d","slug":"15111961262-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृसिंह भवन ट्रस्ट ने मरीजों को वितरित किए नि:शुल्क चश्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृसिंह भवन ट्रस्ट ने मरीजों को वितरित किए नि:शुल्क चश्में
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नृसिंह भवन ट्रस्ट ने 130 मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन करवाने के बाद 98 मरीजों को चश्मे वितरित किए।
नृसिंह भवन ट्रस्ट के संचालक प्रबंधक राजेंद्र राय ने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नृसिंह भवन ट्रस्ट की ओर से नेत्र चिकित्सा तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें गंगामाता आई हास्पिटल तथा ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 560 मरीजों के आंखों की जांच तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की।
गंगामाता आई हास्पिटल में 130 मरीजों के आपरेशन किए गए और निशुल्क लेंस प्रत्यारोपित किए गए। चिकित्सा शिविर में जिन लोगों के नेत्रों की जांच के बाद नजर कमजोर पाई गई उन 98 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। ट्रस्ट के सह प्रबंधक ओमकार राय ने इस विशाल चिकित्सा शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में स्वयंसेवी संस्थाओं, गंगामाता आई हास्पिटल ऋषिकुल, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के चिकित्सकों, समाजसेवी संस्था गोविंद कृपा सेवा समिति, प्रगत भारत संस्था, रुद्र यज्ञ समिति आदि का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय वर्मा ,डा. कमलेश कांडपाल, अनीता वर्मा, कमल कांत उपाध्याय डा. संजय सिंह, सरोज कुमार, आदि उपस्थित रहें।