{"_id":"5a11b9ba4f1c1baf678bc9b8","slug":"151111120810-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलेठी के निखिल का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलेठी के निखिल का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोबल्यूं के सातवीं कक्षा के छात्र निखिल डोबल्याल का चयन राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है। संसाधन प्रबंधन में खाद्य सुरक्षा पर बनाए गए उनके मॉडल को प्रादेशिक विज्ञान महोत्सव में दूसरा स्थान मिला है।
छात्र के मार्गदर्शक रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि 15 से 18 नवंबर तक भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महोत्सव हुआ था। इसमें निर्णायकों ने निखिल को दूसरा स्थान दिया। निखिल ने अपने मॉडल से बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक तथ्यों एवं तकनीकियों के आधार पर खाद्य पदार्थों का संरक्षण किया जा सकता है। छात्र के मॉडल की मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी डीसी गौड़, डीईओ माध्यमिक शिक्षा एसपी सेमवाल और खंड शिक्षा अधिकारी देवप्रयाग विनोद कुमार ने सराहना करते हुए मार्गदर्शक शिक्षक तिवाड़ी को बधाई दी है।