{"_id":"5a11b9934f1c1b71548be071","slug":"151111116919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी/श्रीनगर। 22 नवंबर को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। फाउंडेशन की ओर से खिर्सू में निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगाया जा रहा है। इस मौके पर चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों की पैथ जांच की जाएगी। नेत्र रोगियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर, कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी और डीपीएमआई पौड़ी सहयोग कर रहे हैं।
शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. वेकेंट रेड्डी, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. अच्यतुत नारायण पांडे और बाल रोग विभाग के सहायक प्रो. वरुण तिवाड़ी रोगियों की जांच करेंगे। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित सिंह ने फाउंडेशन की प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिविर में कम्युनिटी मेडिसिन के चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से हड्डी रोग, फि जिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं दी जाएंगी। कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी के विशेषज्ञ आंखों का परीक्षण करेंगे। डीपीएमआई पौड़ी की ओर से पैथोलॉजी जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के डा. हरीश भट्ट दंत रोगियों का परीक्षण करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर की ओर से मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
शिविर का समय: सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे
स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू