फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म ‘पद्मावती’ में लगा है ‘दाउद’ का पैसा: सुब्रह्मण्य

फिल्म ‘पद्मावती’ में लगा है ‘दाउद’ का पैसा: सुब्रह्मण्य

Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
फिल्म ‘पद्मावती’ में लगा है ‘दाउद’ का पैसा: सुब्रह्मण्य
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ ...
विज्ञापन

फोटो :-
फिल्म पद्मावती में लगा है दाऊद का पैसा : सुब्रह्मण्यम
तीर्थनगरी में ‘विराट हिंदू समागम’ में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश (देहरादून)।
राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि फिल्म पद्मावती में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है, जिससे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। इससे पूर्व भी मुगल शासकों पर बनीं फिल्मों में ऐसा किया जा चुका है। इसका विरोध किया जाना जायज है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी शनिवार से स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू समागम’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर शाम तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अकबर, जोधाबाई और बाजीराव पर अभी तक जो फिल्में बनी हैं। उनमें देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। इससे हिंदुओं के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुजरात चुनाव पर स्वामी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी आगे बढ़ रही है। गुजरात में हिंदू समाज की वजह से भाजपा जरूर जीत दर्ज करेगी। जीएसटी पर उन्होंने कहा कि इस मामले में संसद में चुप्पी साधने वाली कांग्रेस सड़क पर हल्ला मचा रही है। स्वामी ने सवाल किया कि जब ‘जीएसटी’ बिल को पास किया गया था, तो क्यों सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध नहीं किया। श्रीराम मंदिर पर स्वामी ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर का ही निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार उठाए सवाल
स्वामी ने ‘आधार’ पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह आधार कार्ड का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ लोग इस पर पलट गए हैं, तो मैं इस पर कुछ नहीं कर सकता। आधार प्रोग्राम को तैयार करने वाली कंपनी अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए से जुड़ी है, जोकि भविष्य में देश के नागरिकों की पहचान का मिस यूज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed