{"_id":"5a0b230c4f1c1bec538bd14a","slug":"15106794125-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएगी जखंड की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएगी जखंड की प्रतिभा
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकाखंड कीर्तिनगर के जीआईसी जखंड की छात्रा प्रतिभा 22 से 27 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी स्पर्धा में अपनी प्रतिभाग करेगी। धौलंगी गांव के सोवन सिंह की होनहार बेटी प्रतिभा कक्षा 9 की छात्रा है। राज्य स्तर पर आयोजित सब जूनयर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रतिभा का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धा के लिए हुआ है। प्रतिभा को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. वाईएस नेगी व व्यायाम शिक्षिका विनीता कलूड़ा की ओर से ट्रैक शूट आदि सामग्री भेंट की गई। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधान रामेश्वर लखेड़ा, गीता रावत, महिपाल बुटोला, पिंगला देवी, पुलमा देवी व विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है। ब्यूरो