फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमएसबीवाई बंद होने पर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

एमएसबीवाई बंद होने पर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
एमएसबीवाई बंद होने पर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद होने महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस संयोजक संजय अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब, असहाय परिवारों पर कुठाराघात कर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना बंद करना तर्क संगत नजर नहीं आता है। कांग्रेस नेता यश खुल्लर एवं जितेंद्र सिंह ने कहा कि योजना बंद होने से उन परिवारों में मायूसी है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर एवं सुमित भाटिया ने कहा कि तत्काल स्वास्थ्य बीमा योजना को पूर्व की भांति संचालित किया जाए। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से गरीब, असहाय निर्धन परिवारों के लिए चलाई गई इस योजना को बंद करने से साफ होता है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदीप चौधरी एवं यशवंत सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बजाय स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करना जनहित में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर नारेबाजी के साथ सीएम का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मंडी परिषद के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, नितिन कौशिक, यश खुल्लर, जितेंद्र सिंह, आकाश भाटी, अनिल भास्कर, संदीप गौड़, अंजू द्विवेदी, ग्रेस कश्यप, नितिन तेश्वर, गौरव चौहान, सुनील सेठी, गौरव चौहान, अशोक अदालती, दिनेश पुंडीर, वासिम सलमानी, संजय शर्मा, बलवंत सिंह चौहान, सुल्तान, शमीम भट्टी, कैलाश प्रधान, सुमित तिवारी, तासीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed