{"_id":"5a0726184f1c1b6f548bc748","slug":"1510418044142400-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में हुआ 2400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में हुआ 2400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। स्व. चंद्रवती वैष्णव और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकार रहे स्व. राधाकृष्ण वैष्णव की स्मृति में नंदप्रयाग में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह और कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान जिले के 2400 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं।
जीएमवीएन परिसर में आयोजित शिविर में सबसे अधिक रोगी हड्डी से संबंधित पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय गर्ग, डा. व्रिजेश कौशल और डा. कमल राजपूत ने हड्डी से संबंधित 1422 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 1250 दांत से संबंधित रोगियों का परीक्षण हुआ। 800 महिलाओं में खून की कमी पाई गई, जिन्हें डॉक्टरों ने दवाइयां बांटी और स्वास्थ्य लाभ के टिप्स दिए। शिविर में गठिया, आंख, मधुमेह जांच, लीवर जांच, यूरिक एसिड जांच, एंडोस्कॉपी, कोलेस्ट्रोल की जांच भी की गई। इस मौके पर आयोजक डा. जगदीश वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, समीर बहुगुणा, शंकर मनराल, डीपी पुरोहित, शेखर रावत, नरेंद्र कठैत, संजय रौतेला, वीरेंद्र कठैत आदि मौजूद थे।