फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पालिका डोईवाला में बनेगा 20 वार्ड, तैयारियां शुरू

नगर पालिका डोईवाला में बनेगा 20 वार्ड, तैयारियां शुरू

Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका डोईवाला में बनेगा 20 वार्ड, तैयारियां शुरू
नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार
विज्ञापन

----------------------

साढे़ तीन हजार की आबादी पर बनेगा वार्ड
-- सीएम के निर्वाचन क्षेत्र में वार्ड गठन की प्रक्रिया हुई शुरू
-- पालिका की ओर से धरातलीय सर्वे के बाद बनेगी अंतिम रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
नगर पालिका डोईवाला में नए और पुराने क्षेत्र को एकरूप देकर वार्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साढे़ तीन हजार की आबादी पर एक वार्ड तैयार किया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए अभी अंतिम अधिसूचना जारी होना शेष है। नगर पंचायत से अपग्रेड होकर नगर पालिका बनने के बाद अब डोईवाला में वार्ड गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका के मानक के अनुसार 50 हजार से एक लाख की आबादी पर 20 वार्ड बनाए जाते हैं। नगर पालिका डोईवाला साल 2011 की जनगणना के आंकड़ों का आधार बनाकर वार्ड गठन के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
प्रारंभिक चरण में नगर पंचायत डोईवाला और सीमा विस्तार में शामिल किए जा रहे क्षेत्र का एक मैप तैयार किया जाएगा। मैप तैयार होने के बाद वार्ड गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। नये और पुराने क्षेत्र को मिलाकर कुल आबादी 64,500 है। मानक के आधार पर एक वार्ड में साढे़ तीन से चार हजार की आबादी का समावेश किया जाना तय है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से धरातलीय सर्वे किया जा रहा है। जल्द एक कच्चा खाका तैयार कर लिया जाएगा। नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए जल्द अंतिम अधिसूचना जारी होना प्रस्तावित है। चूंकि निकाय गठन की अवधि समाप्त होने के बाद जल्द चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में नगर पालिका नए परिसीमन के लिए पहले से ही सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गणना के बाद निर्धारित होगा आरक्षण :
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार के बाद वार्ड गठन और मतदाता सूची तैयार होने की प्रक्रिया होनी है। वार्ड में रहने वाले ओबीसी, एससी और एसटी आबादी की गणना करने के बाद ही वार्डों का आरक्षण जिलाधिकारी स्तर से तय होगा। जबकि अंत में पालिका अध्यक्ष के लिए शासन से अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- कोट्स
नगर पालिका वार्ड गठन के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। सीमा विस्तार के लिए नया मैप बनाने के लिए सर्वेयर की सेवाएं ली जा रही हैं। नये और पुराने क्षेत्र को मिलाकर नगर पालिका का नया स्वरूप तय हो जाएगा। वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया को भी गति दी जा रही है। नगर पालिका सीमा विस्तार पर जल्द अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
-- विजय प्रताप चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed