फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बनाएं कैरियर

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बनाएं कैरियर

Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बनाएं कैरियर
फोटो :-----------
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बनाएं भविष्य : पंत
-- पीजी ऑटोनोमस कॉलेेज में ‘सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग जगत’ पर विचार गोष्ठी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सूबे के एकमात्र राजकीय पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं से उनके भविष्य को लेकर सवाल-जवाब किए गए। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने की संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के सभागार में ‘सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग जगत’ शीर्षक पर आयोजित गोष्ठी का कैरियर काउंसलिंग विभाग के समन्वयक डा. सतीश चंद्र पंत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसरों की भरमार है।

बताया कि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का क्षेत्र भी बेहतर विकल्प है। जरूरत लक्ष्य को तय कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिक के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों की जानकारी भी दी। गोष्ठी में एनआईआईटी देहरादून के निदेशक अमित गौड़ और गीताजंलि शर्मा ने भी व्याख्यान दिए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी, डा. आरके उभान, डा. भरत सिंह, डा. दयाधर दीक्षित, डा. सतेंद्र कुमार, डा. अशोक नेगी, मयंक रैवानी, हर्ष कुमार, शिखा शर्मा, अवंतिका, प्रतिमा, शिखा भट्ट, शिल्पा भाटिया, निकिता रावत, मेघा नौटियाल, मीनाक्षी भाटिया, पूजा बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed