{"_id":"5a060bfb4f1c1b65548bc5d5","slug":"15103458226-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड की बदहाली पर भड़का लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड की बदहाली पर भड़का लोगों का गुस्सा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा
-- स्टेशन अधीक्षक का किया घेराव, सड़क बनाने के लिए लोनिवि को एनओसी देने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रेलवे रोड पर बीआरओ कार्यालय के समीप जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का शुक्रवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर सड़क की मरम्मत की मांग की। विभाग द्वारा ऐसा नहीं कर पाने पर पीडब्ल्यूडी को रोड के नवनिर्माण के लिए एनओसी जारी करने की मांग की। डीआरएम से वार्ता किए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति सजवाण की अगुवाई में इंदिरानगर और नेहरुग्राम के साथ ही बीआरओ कार्यालय के आसपास रहने वाले लोग रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा के पास पहुंचे। उन्होंने महीनों से जर्जर रेलवे रोड की मरम्मत की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक का घेराव किया। ज्योति सजवाण ने बताया कि पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत को तैयार है, लेकिन विभागीय अधिकारी रेलवे प्रशासन से रोड के नवनिर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग रहे हैं। बताया कि रेलवे के अधिकारी खुद सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
लोनिवि अधिकारी इस पर हामी भर रहे हैं, तो उन्हें एनओसी जारी नहीं की जा रही। कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से जर्जर पैच पर रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस दौरान ज्योति सजवाण ने मौके से डीआरएम मुरादाबाद से मोबाइल फोन पर वार्ता की। डीआरएम द्वारा एनओसी देने का भरोसा मिलने के बाद मौके लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक की ओर से लोनिवि को एनओसी भी जारी कर दी गई। घेराव करने वालों में सभासद हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, राजेश पाल, विनोद, राजू दिवाकर, सूरजभान आदि शामिल थे।