फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेशनलाइजेशन पर कर्मचारियों में विवाद, हाथापाई तक पहुंची नौबत

रेशनलाइजेशन पर कर्मचारियों में विवाद, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
रेशनलाइजेशन पर कर्मचारियों में विवाद, हाथापाई तक पहुंची नौबत
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में रेशनलाइजेशन को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को कर्मचारियों के दो गुटों में रेशनलाइजेशन के क्रियान्वयन को लेकर जमकर विवाद हुआ। नौबत हाथापाई तक पहुंचती, इससे पहले अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं एक कर्मचारी ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि प्रशासन ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों पर रेशनलाइजेशन का नोटिफिकेशन जारी किया था। कर्मचारियों के एक गुट ने नोटिफिकेशन पर आपत्ति जताई है। कर्मचारियों के इस गुट का आरोप है, कि विवि प्रशासन रेशनलाइजेशन के क्रियान्वयन में भेदभाव कर रहा है। प्रशासन अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए रेशनलाइजेशन का क्रियान्वयन मनमाने तरीके से कर रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में कुलपति कार्यालय में चर्चा के दौरान दोनों गुटों के कर्मचारियों में तीखी बहस हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंचती कि वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं राज्य आंदोलनकारी कोटे से विवि में नियुक्त देवेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि उनके साथ भेदभाव किया गया है। कहा कि अगर उनके साथ अन्याय किया गया तो वह कुलसचिव कार्यालय में आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

--
रेशनलाइजेशन के क्रियान्वयन में विवि प्रशासन भेदभाव कर रहा है। विवि प्रशासन अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए मनमानी पूर्ण रवैया अपना रहा है।
मनोज रतूड़ी व नेरश खंडूड़ी, पूर्व पदाधिकारी कर्मचारी परिषद
--
रेशनलाइजेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। करीब 22 कैडरों पर रेशनलाइजेशन होना है, जिसमें कुछ समय लगेगा।
डा. पदमाकर मिश्र, प्रभारी कुलसचिव, गढ़वाल विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed