फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बार अफसर और नेता पहुंचे बमोटिया गांव

पहली बार अफसर और नेता पहुंचे बमोटिया गांव

Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पहली बार अफसर और नेता पहुंचे बमोटिया गांव

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव बमोटिया में पहली बार कोई अधिकारी और नेता (ब्लाक प्रमुख) पहुंचे। भले ही ब्लाक स्तरीय अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन अफसरों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई साथ ही समस्याओं के निस्तारण की उम्मीदें भी उनमें जगी हैं।
बमोटिया जाने के लिए बेराधार से 10 किमी पैदल अथवा थराली ब्लाक के रतगांव से करीब चार किमी की पैदल दूरी तय कर पहुंचना पड़ता है। यहां बमोटिया गांव में बेराधार गांव के 59 अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। सरकार की ओर से वर्ष 1978 में यहां भी परिवारों को भूमि के पट्टे दिए गए, लेकिन वर्ष 1990 के बाद किसी भी पट्टे का नवीनीकरण नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों को गांव से बेदखल होने की चिंता सता रही है। यही नहीं गांव में स्कूल है, लेकिन भवन नहीं। पानी की कोई लाइन नहीं। ग्रामीण दो किमी पैदल दूरी नापकर पानी ढोते हैं। ग्रामीण वोट डालने बेराधार आते हैं हर पांच साल में सरकार चुनते हैं लेकिन आज तक गांव में न तो नेता पहुंचे और न ही अधिकारी। शुक्रवार को पहली बार गांव में महज ब्लाक स्तरीय अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीण खुश हो उठे। बमोटिया गांव के 73 साल के गंगा राम कहते हैं कि आज तक किसी ने गांव की सुध तक नहीं ली। वही गांव के रघुवीर सिंह, चंद्रा देवी ने बताया कि यहां पर 300 से अधिक लोग रहते हैं। लोगों ने पक्के मकान भी बनाए, लेकिन पट्टे का नवीनीकरण नहीं होने से लोगों को कई सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन


बमोटिया में सरकार ने वर्ष 1978 में मोहनराम, मादोराम, गोपी राम, मदन राम आदि कई लोगों को जमीन के पट्टे दिए थे लेकिन 1990 के के बाद इसका नवीनीकरण ग्रामीणों की ओर से नहीं किया गया। कई बार इस बारे में विभाग ग्रामीणों को लिख चुका है। - टीएस बिष्ट, वन दरोगा, वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed