{"_id":"5a033a0a4f1c1bc8678ba1a8","slug":"15101610037-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर छात्रों ने किया एसडीएम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर छात्रों ने किया एसडीएम का घेराव
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग पर बुधवार को महाविद्यालय के छात्रों ने उप जिलाधिकारी का घेराव किया। छात्रों ने शीघ्र भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। इस पर एसडीएम ने मौके पर जाकर भूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपजिलाधिकारी परमानंद को भी शामिल होना था। जब दोपहर में एसडीएम महाविद्यालय परिसर पहुंचे तो छात्रों ने उनका घेराव कर बैठक से पहले अतिक्रमण स्थल पर जाकर शीघ्र अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। तब एसडीएम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमण कर रहे लोगों को शीघ्र महाविद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह, दर्शन सिंह, अनूप सिंह, संदीप सिंह और सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।