फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक पहुंचे अनशन स्थल, नहीं माने अनशनकारी

विधायक पहुंचे अनशन स्थल, नहीं माने अनशनकारी

Wed, 08 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विधायक पहुंचे अनशन स्थल, नहीं माने अनशनकारी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉक्टरों की तैनाती, प्रसूता की मौत के मामले की जांच, दर्ज मुकदमे वापस लेने और मुआवजा सहित ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठी रही। बुधवार को विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने अनशनकारियों से वार्ता कर अनशन समाप्त करने की मांग की, लेकिन अनशनकारियों ने लिखित आश्वासन देने पर ही आंदोलन स्थगित करने की बात कही। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नगर के उमा देवी चौक के प्रतीक्षालय में चल रहे क्रमिक अनशन पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल ने कहा कि पहाड़ से लगातार चिकित्सकों का तबादला कर मैदानी क्षेत्रों को भेजा जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पहाड़ में मजबूत नहीं हो पा रही हैं। अनशनकारियों ने पुलिस की ओर से जबरन दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी की। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सगोई ने कहा यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। अनशन स्थल पर आकर कई लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया। बुधवार को धरने पर बैठने वालों में संजय रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, सुनील बिष्ट, अव्वल सिंह तोपाल, विक्रम नेगी, नगर पालिका सभासद अनीता नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रमुुख राजेंद्र सिंह सगोई आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सरकार के बचाव में उतरे विधायक नेगी
कर्णप्रयाग। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार अस्पतालों में जल्द डॉक्टरों की तैनाती करेगी। इसके लिए सेेना के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कर्णप्रयाग में पहाड़ के अन्यत्र हिस्सों से काफी बेहतर सुविधाएं हैं। यदि सीएचसी में पिछले 16 साल से फिजीशियन नहीं है या ट्रॉमा सेंटर शुरू नहीं हुआ तो तो इसके लिए पिछली सरकारें भी दोषी हैं। छह माह के कार्यकाल में कोई भी सरकार 16 सालों के अधूरे काम को पूरा नहीं कर सकती। प्रसूता की मौत पर दु:ख जताते हुए विधायक नेगी ने कहा कि मामले की जांच विभागीय स्तर पर हो रही है, जो भी कर्मी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व विधायक नेगी ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों से भी वार्ता की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश डिमरी, चैता राणा, कमला नेगी, दीपा भट्ट, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी और राकेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed