{"_id":"5a03382e4f1c1b76678ba0c8","slug":"15101605261368-130-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 घंटे में बीआरओ ने 130 फीट लंबा ब्रिज तैयार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 घंटे में बीआरओ ने 130 फीट लंबा ब्रिज तैयार किया
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। पिंडर घाटी की लाइफ लाइन नारायणबगड़ के केवर गदेरे में बीआरओ ने नया वैली ब्रिज बना दिया है। बीआरओ ने 5 नवंबर की रात 12 बजे से पुल निर्माण कार्य शुरू किया था, जो आठ नवंबर की शाम करीब आठ बजे पूरा हो गया। करीब 68 घंटे में 130 फीट लंबा ब्रिज तैयार करने पर स्थानीय लोगों ने बीआरओ की सराहना की।
पिंडर घाटी के तीन ब्लाकों के सैकड़ों गांवों की लाइफ लाइन कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर नारायणबगड़ के केवर गदेरे में वर्ष 1962 में बना पुल जर्जर हो गया था। ऐसे में यहां बीआरओ ने वैली ब्रिज बनाने का काम 5 नवंबर की रात को 12 बजे शुरू किया। बीआरओ के अधिकारियों ने पुल निर्माण के दौरान 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यहां यातायात बंद रखने की बात कही थी, लेकिन एक दिन पहले ही पुल तैयार हो गया। अब यहां बृहस्पतिवार से वाहनों की आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगी। बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि 130 फीट लंबे पुल निर्माण में बीआरओ के इंजीनियर सहित 200 से अधिक कर्मी दिन रात काम में लगे रहे।
विज्ञापन