{"_id":"5a03382c4f1c1b71548bb9b1","slug":"151016052514-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार मेमोरियल शताब्दी समारोह की वेबासाइट का दिल्ली में विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार मेमोरियल शताब्दी समारोह की वेबासाइट का दिल्ली में विमोचन
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अक्तूबर 2018 तक होने वाले वार मेमोरियल शताब्दी समारोह में वार मेमोरियल इंटर कालेज कर्णप्रयाग के पूर्व छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और समारोह को भव्य मनाने के लिए समिति ने दिल्ली में बैठक की। दिल्ली के उत्तराखंड भवन में आयोजित बैठक में शताब्दी समारोह की वेबसाइट (warmemorialgickpg.com) का विमोचन भी किया गया।
शताब्दी समारोह समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि शताब्दी समारोह के तहत 100 सालों में स्कूल से पढ़े हुए सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित और समारोह में भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें की जा रही हैं। दिल्ली में हुई बैठक की अध्यक्षता जीआईसी के पूर्व छात्र और केंद्र सरकार के पूर्व सचिव हेम पांडेय ने की, जबकि दिल्ली में रह रहे 60 से अधिक पूर्व छात्र बैठक में शामिल हुए और समारोह को भव्य मनाने पर चर्चा की। इस दौरान प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी, संस्थापक रहे स्व. शिव सिंह कुंवर, स्व. महेशानंद नौटियाल, स्व. राम प्रसाद बहुगणा आदि को पुष्पांजलि दी गई। साथ ही संस्थापकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, अरविंद चौहान, प्रताप लूथरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
डीपी सेमवाल बने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष
कर्णप्रयाग। बैठक में वार मेमोरियल समिति की दिल्ली इकाई का गठन करते हुए कालेज के पूर्व छात्र और सेवानिवृत्त पूर्व कमिश्नर डीपी सेमवाल को अध्यक्ष बनाया गया। मोहन केडियाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में डीएस बर्तवाल, उमा प्रसाद और उद्धव नौटियाल को उपाध्यक्ष, कमलेश रतूड़ी को सहसचिव और रचना कुंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सलाहकार, संरक्षक और मीडिया मंडलों का गठन कर जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन