फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरियाणा के प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हरियाणा के प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 08 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दोस्तों के संग धर्मनगरी घूमने आए हरियाणा के झज्जर जिला निवासी प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसके दोस्तों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक प्रापर्टी डीलर के लाइसेेंसी रिवाल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी ने घटना की जानकारी ली है।

घटनाक्रम के मुताबिक हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थानांतर्गत नूना माजरा निवासी प्रापर्टी डीलर अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह अपने तीन दोस्तों रणवीर सिंह पुत्र हरिकृष्ण निवासी बहादुरगढ़, जिला झज्जर, दिनेश कुमार पुत्र सतबीर निवासी किलोई जिला रोहतक और प्रदीप पुत्र जयप्रकाश निवासी कुल्ताना जिला रोहतक के साथ मंगलवार शाम हरिद्वार आया था। चारों दोस्तों ने सुखधाम आश्रम में किराये पर कमरा लिया। आश्रम की कैंटीन में खाना खाने के बाद जैसे ही वे आश्रम के मुख्य दरवाजे से होते हुए जाने लगे तभी अचानक हुई फायरिंग से गोली प्रापर्टी डीलर अनिल कुमार के शरीर में धंसने से उसकी मौत हो गई। घटना होने के साथ ही आश्रम में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल चंद्रभान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने मृतक प्रापर्टी डीलर के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि असावधानीवश अनिल कुमार का लाइसेंसी रिवाल्वर गिरने से हादसा हो गया। बहरहाल पूछताछ के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक प्रापर्टी डीलर का लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। दूसरी ओर हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई तो बदहवास परिजन झज्जर से हरिद्वार पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वैसे तो प्रापर्टी डीलर अनिल कुमार की मौत लाइसेंसी रिवाल्वर के गिरने और गोली चलने से हुई बताई जा रही है फिर भी पुलिस अपने स्तर पर भी जांच कर रही है कि आखिरकार प्रापर्टी डीलर की मौत किन परिस्थितियों में हुई? एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और एसपी सिटी ममता बोरा ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed