{"_id":"5a0217734f1c1bee688b9d8d","slug":"15100866103-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कलाकृतियों से दिया सामाजिक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कलाकृतियों से दिया सामाजिक संदेश
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल नेम-
बच्चों ने कलाकृतियों से दिया सामाजिक संदेश
-- राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड उदय महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्य गठन के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तराखण्ड उदय महोत्सव के तहत शिवाजी नगर स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य स्थापना जिसमें 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता, पावर सेविंग आदि सामाजिक संदेश दिया।
मंगलवार को शिवाजीनगर स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के सातवें दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 3 से 7 तक के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने केनवास पर कई तरह के संदेश की कलाकृतियां तैयार की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय सचिव डा. राजे सिंह नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लक्षित ने प्रथम, अनुप्रिया ने द्वितीय, महक व गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डा. नेगी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। अमर उजाला फाउंडेशन प्रदेश के हित और स्कूली बच्चों के विकास के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं कराने का सुझाव रखा। उन्होंने बच्चों से पढ़-लिखकर प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक इंद्रजीत कौर, हिमित कक्कड़, रविप्रीत छावड़ा, मोनल छावड़ा, जसप्रीत कौर, मंजू शर्मा, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तपोवन सराय में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आईसीए संस्थान में विभिन्न विषयों पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।