फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विवाह को कांट्रैक्ैट बताने संबंधी बयान पर भड़की कांग्रेसी महिलाएं

विवाह को कांट्रैक्ैट बताने संबंधी बयान पर भड़की कांग्रेसी महिलाएं

Tue, 07 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विवाह को कांट्रैक्ैट बताने संबंधी बयान पर भड़की कांग्रेसी महिलाएं

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा के नेतृत्व में कनखल चौक पर कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इंदौर अधिवेशन में सनातन संस्कृति एवं संस्कारों के विरोध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करना तर्क संगत नहीं है। पवित्र विवाह के बंधन को कांट्रेक्ट कहना तर्कसंगत नहीं है। विवाह को समझौता बताना उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। महिलाओं के अधिकारों के प्रति कांग्रेस पार्टी सजग रूप से काम कर रही है। उन्होंने मोहन भागवत से नारी शक्ति से माफी मांगने को कहा। कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी रूप में महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि लगातार देश भर में महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। संघ प्रमुख भी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों का खुलकर विरोध किया जाएगा। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता संतोष चौहान ने कहा कि महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ प्रमुख लगातार महिलाओं के खिलाफ बयान देते चले आ रहे हैं। भाजपा एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान चला रही है, वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत सार्वजनिक तौर पर महिलाओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर बीना कपूर, गोसिया भारती, सुमन अग्रवाल, सोनिया, मीनू कश्यप, संतोष कश्यप, कमलेश, मोना, यशोदा, पिंकी समेत कई महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed