{"_id":"5a01e3f74f1c1b6a678ba169","slug":"1510073430164000-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होने के कगार पर एसबीआआई के 4000 खाते!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होने के कगार पर एसबीआआई के 4000 खाते!
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। यदि आपका खाता एसबीआई कर्णप्रयाग में है और आपने ने खाते से आधार लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लीजिए। यदि आधार लिंक नहीं कराया तो बैंक प्रबंधन ऐसे खातों को बंद कराने जा रहा है। प्रबंधन की मानें तो बैंक में चार हजार खातों के उपभोक्ताओं ने आधार लिंक नहीं कराया है। अब बैंक प्रबंधन ने प्रधानों से सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड को खाते से लिंक कराने में मदद करने की अपील की।
प्रधानों के साथ हुई बैठक में बैंक प्रबंधक पीएस बसेड़ा ने बताया कि एसबीआई ब्लाक की 60 से 70 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के खातों का संचालन करता है। इन ग्राम पंचायतों के अलावा नगरीय क्षेत्रों के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के खाते बैंक में हैं, लेकिन अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के 4000 उपभोक्ताओं ने अभी तक खातों से आधार लिंक नहीं कराया है। ऐसे में बैंक प्रबंधन इन खातों को बंद कर देगा। खातों में जमा राशि संबंधित अन्य माध्यम से उपभोक्ता को भेजी जाएगी। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में प्रधान हरीश चौहान, भगवान कंडवाल, खिलदेव सिंह रावत, सरोजनी देवी, शीला देवी सहित कई अन्य मौजूद थे।