फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच साल का रिकॉर्ड मांगने पर बिफरे व्यापारी

पांच साल का रिकॉर्ड मांगने पर बिफरे व्यापारी

Sun, 05 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पांच साल का रिकॉर्ड मांगने पर बिफरे व्यापारी
फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन


पांच साल का रिकॉर्ड मांगने पर बिफरे व्यापारी
- आईजीएसटी के राज्य आयुक्त से की मुलाकात
- अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रामझूला क्षेत्र के व्यापारियों को नोटिस भेजकर पांच साल का रिकॉर्ड मांगने को लेकर व्यापारी बिफर गए। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आईजीएसटी राज्य आयुक्त से इसकी शिकायत की। जिस पर आयुक्त ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। शनिवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा की अगुवाई में रामझूला क्षेत्र के व्यापारियों ने आवास-विकास स्थित आईजीएसटी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य आयुक्त पीके गोयल से मुलाकात कर बताया कि विभाग रामझूला क्षेत्र के व्यापारियों को नोटिस भेजकर पांच साल का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।
जबकि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों के पुराने खातों की किसी तरह की जानकारी नहीं लेने की घोषणा की है। उन्होंने आईजीएसटी के अधिकारियों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। इस दौरान आयुक्त ने बताया कि एक करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले व्यापारी सरकार की कपोजिशन स्कीम ले सकते हैं। 10 लाख से नीचे के टर्नओवर वाले व्यापारी जीएसटी के दायरे से बाहर हैं। नोटिस भेजने के मामले में उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर एसके दास और अविनाश तिवारी, सुपरिंटेंडेंट वाईके सिंगल, निरीक्षक राकेश आनंद, अनुभव गौतम, श्रवण जैन, नितिन अग्रवाल, रमन चोपड़ा, दिनेश कठैत, प्रतीत कालिया, माधव अग्रवाल, नवीन राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कैपिंग पर पांच फीसदी जीएसटी
आवास-विकास में आईजीएसटी के कार्यालय में आयुक्त वीके गोयल ने मुनिकीरेती-कौड़ियाला राफ्टिंग जोन में कैपिंग का कारोबार करने वाले व्यवसायियों की भ्रांतियों को भी दूर किया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने बताया कि आयुक्त ने कैपिंग कारोबारियों से होटल की तरह जीएसटी नहीं वसूले जाने की बात कही। बताया कि कैपिंग व्यवसाय पैकेज टूर के अंतर्गत है। लिहाजा उन पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगने की बात आयुक्त ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed