{"_id":"59fca2a34f1c1bc9678b943b","slug":"15097290211756-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 56 रनों से मैच जीतकर दूसरे दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 56 रनों से मैच जीतकर दूसरे दौर में किया प्रवेश
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 आयु वर्ग की 17वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 56 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर ऊधमसिंह नगर की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊधमसिंह नगर की टीम 15 ओवरों में मात्र 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, भरत सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, वीरेंद्र असवाल, केसी पंत, पृथ्वी सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, कुंवर सिंह, ऋचा लिंगवाल और रेखा रावत आदि मौजूद थे।