फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर की नारेबाजी

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर की नारेबाजी

Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर की नारेबाजी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति सहित तीन अक्तूबर को अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने उमा देवी चौक के प्रतीक्षालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

शुक्रवार सुबह 11 बजे स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई के नेतृत्व में लोग उमा देवी चौक के प्रतीक्षालय पर एकत्र हुए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, विक्रम नेगी सहित तमाम लोगों ने सरकार, सीएम, स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में खाली पड़े डॉॅक्टरों के पदों को भरने, तीन अक्तूबर को प्रसूता की मौत के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, ट्रामा सेंटर को शुरू करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्रमिक अनशन रोज सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई। अनशन पर बैठने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष पुष्कर रावत, देवराज रावत, प्रधान हरीश चौहान और देवेंद्र चौहान, सुनील सिंह, मनवर बिष्ट, विपुल ध्यानी, पुष्कर रावत, कमलेश सिंह, नंदन सिंह, राजेश नेगी, सुखबीर रावत और सोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed