{"_id":"59fc9b1a4f1c1bec538baf2d","slug":"15097270919-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केंद्र सरकार की ओर से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने हल्ला बोला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सब्सिडी एवं घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है। गैस के दामों में आए दिन वृद्धि की जा रही है। महंगाई आसमान छू रही है। गरीब, असहाय, निर्धन परिवार महंगाई से जूझ रहे हैं। खाद्य पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि होने से आम आदमी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गैस के बढ़े दामों को वापस लिया जाए, वरना पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ब्लाक कमेटी अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि पूरे देश में आर्थिक मंदी का दौर जारी है। व्यापारी जीएसटी एवं नोटबंदी से उभर नहीं पाया, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। आईटी विभाग के महासचिव सुमित तिवारी एवं प्रदीप आहूजा ने कहा कि टमाटर, प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थों में बेहताशा बढ़ोत्तरी से आमजन हताशा के दौर से गुजर रहा है। कहा कि जमाखोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पीएम जनता से लगातार झूठे वादे कर रहे हैं। सुमित भाटिया व जितेंद्र सिंह ने कहा कि गैस के बढ़े दाम से लोगों की जेब ढीली हो रही है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार भी जनता को राहत देने में नाकाम साबित हो चुकी है। चुनाव में महंगाई से निजात दिलाने के दावे नाकाम रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों में नितिन यादव यदुवंशी, राजेंद्र जैन, शिव कुमार शिब्बू, विपिन चौटेला, अनमोल शर्मा, किशन कुमार, यश खुल्लर, सुनील वर्मा, इंद्र कुमार गौड़, राजीव अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, राजू राजपूत, भूपेंद्र सिंह, बलराम गिरि कड़क, बादल गोस्वामी, ओमप्रकाश शर्मा, आशीष, मोहन उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन