फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अखिल भारतीय संस्कृत शोध का दो दिवसीय सम्मेलन सात नवंबर से

अखिल भारतीय संस्कृत शोध का दो दिवसीय सम्मेलन सात नवंबर से

Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय संस्कृत शोध का दो दिवसीय सम्मेलन सात नवंबर से

विज्ञापन
अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन सात से
संस्कृत के विद्वान, आचार्य और शोधार्थी लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन के लिए अखिल भारतीय संस्कृत शोध का दो दिवसीय सम्मेलन सात नवंबर से होगा।
अकादमी के सचिव गिरधर सिंह भाकुनी ने बताया कि अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन में वर्तमान काल में उपनिषद् वाङ्मय की उपयोगिता, यज्ञ व्यवस्था, वैश्विक चिंतन, वैज्ञानिक तत्व, ब्रह्मचिंतन आदि विषयों में शोधपत्र एवं आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। भाकुनी ने बताया कि शोध सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए छह नवंबर तक पांच पृष्ठों का संस्कृत भाषा में लिखा हुआ शोध पत्र एवं आवेदन पत्र अकादमी कार्यालय में जमा करना होगा।
प्राप्त शोध पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर सफल प्रतिभागी का पंजीकरण किया जाएगा। सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। सम्मेलन की विस्तृत जानकारी अकादमी की वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है। शोध सम्मेलन का आवेदन पत्र अकादमी कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

अकादमी के सचिव गिरधर सिंह भाकुनी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही संस्कृत एवं संस्कृति के उद्गम स्थली रही है। हमारे ऋषियों ने भारतीय ज्ञान-विज्ञान परंपरा को अपनी तपस्या, चिंतन और विचार से जीवंत रखा था। आज भी उसी ज्ञान-विज्ञान और विचार को आधार मानकर विश्व के वैज्ञानिक नए नए अनुसंधान कर रहे हैं। अकादमी की ओर से आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन के माध्यम से देश के विद्वानों, आचार्यों एवं शोधछात्रों को उपनिषद् वाङ्मय में निहित ज्ञान-विज्ञान परंपरा को ढूंढने का और चिंतन-मंथन करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed