{"_id":"59f9fdbc4f1c1baf678b8c1c","slug":"15095557312-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस बंद कराने पहुंचे कर्मचारी कंपनी प्रशासन के आश्वासन पर मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस बंद कराने पहुंचे कर्मचारी कंपनी प्रशासन के आश्वासन पर मानें
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तीन माह से रुके वेतन दिए जाने की मांग के लिए आंदोलित जल विद्युत परियोजना कंपनी में तैनात भूमिधर कर्मचारियों ने पावर हाउस बंद करने का प्रयास किया। हालांकि बाद में कंपनी अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारी वापस लौट गए। कंपनी प्रशासन ने कर्मचारियों को बृहस्पतिवार तक वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया।
जल विद्युत परियोजना कंपनी मे कार्यरत भूमिधर कर्मचारी बड़ी संख्या में बुधवार को पावर हाउस पहुंचे। तीन माह से वेतन न मिलने पर आंदोलित कर्मचारी पावर हाउस बंद करने जा रहे थे। कर्मचारियों के पावर हाउस पहुंचने की सूचना पर कंपनी प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन वेतन अभी तक नहीं मिला है। परियोजना समन्वयक संतोष रेड्ड़ी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है, कि बृहस्पतिवार तक दो माह का वेतन दे दिया जाएगा। कंपनी प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने पावर हाउस बंद करने का निर्णय स्थगित कर दिया। चेतावनी दी कि अगर बृहस्पतिवार को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो पावर हाउस बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान पावर हाउस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ब्यूरो